
बिलासपुर,,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और आम नागरिकों से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की…
SSP रजनेश सिंह ने थाना परिसर में मौजूद फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के लिए रात्रि अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए! उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को न्याय समय पर मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी!
निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कक्ष में रिकॉर्ड संधारण, अद्यतन प्रविष्टियों और प्रणाली के प्रभावी उपयोग की जांच की गई! वहीं रीडर शाखा में पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए…
विवेचक कक्ष में एसएसपी ने स्वयं पुराने लंबित प्रकरणों की केस डायरी का अवलोकन किया और विवेचकों को दिशा-निर्देश दिए। उप निरीक्षक अमृत साहू द्वारा वर्ष 2024 से पूर्व के 13 लंबित प्रकरणों का सफल निराकरण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया!
इसके अलावा एएसआई मस्तराम कश्यप, एएसआई विष्णु साहू और वरिष्ठ आरक्षक वीरेंद्र राजपूत को भी लंबित प्रकरणों के प्रभावी निराकरण हेतु कैश रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया! मालखाना प्रभारी द्वारा जप्त माल का सुव्यवस्थित एवं नियम सम्मत संधारण पाए जाने पर उन्हें भी नगद पुरस्कार दिया गया!
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है! हालिया अवधि में आर्म्स एक्ट सहित कुल 32 प्रकरणों में चालान पेश कर 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है! साथ ही बीते तीन दिनों में 20 गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की गई!
इस प्रभावी कार्यवाही से संतुष्ट होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सुमंत साहू सिविल लाइन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
