
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए… 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है! यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई… जिनका उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और लड़ाई–झगड़े जैसी घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाना है!

एसएसपी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया! टीम ने थाना क्षेत्र में बारीकी से पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों एवं आघतन बदमाशों को चिन्हित किया!
पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को हिरासत में लिया! गिरफ्तार आरोपियों में तिफरा, कोरमी, महिमा नगर और नयापारा क्षेत्र के निवासी शामिल हैं! जो लगातार क्षेत्र में अशांति फैलाने, विवाद उत्पन्न करने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए…

गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप रजक उर्फ पिंटू, मुखी वर्मा, ओम प्रकाश लहरे, रोशन मंडावी, राज मिश्रा, साहिल लहरे, शेख जानू उर्फ आयान, सुन्दर अधिकारी, अनिश यादव, रोशन ध्रुव, संदीप रजक, संदीप साहू एवं अभिषेक कुमार साहू शामिल हैं। सभी आरोपियों को थाना लाकर विधिवत कार्रवाई की गई और इसके पश्चात माननीय न्यायालय में पेश किया गया!
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
गिरफ्तार 13 आरोपी….
01. प्रदीप रजक उर्फ पिन्टू पिता केशव रजक उम्र 35 साल निवासी सब्जी मंडी गेट के पास तिफरा थाना सिरगिटटी
02. मुखी वर्मा पिता स्व रघुवीर वर्मा उम्र 35 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिटटी
03. ओम प्रकाश लहरे पतिा कन्हैया दिवाकर उम्र 20 साल निवासी ग्रीन कालोनी कोरमी
04. रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी उम्र 29 साल निवासी मेमोरियल स्कूल महिमा नगर सिरगिटटी
05. राज मिश्रा पिता दिलीप मिश्रा उम्र 24 साल निवासी कोरमी ग्रीन गार्डन कालोनी सिरगिटटी
06. साहिल लहरे पिता अशोक लहरे उम्र 21 साल निवासी कोरमी ग्रीम गार्डन कालोनी सिरगिटटी
07. शेख जानू उर्फ आयान पिता शेख रमजान उम्र 19 साल निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिटटी
08. सुन्दर अधिकारी पिता आशीष अधिकारी उम्र 19 साल निवासी गणेश नगर नयापारा
09. अनिश यादव पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी गणेश नगर नयापारा
10. रोशन धू्रव पिता रमेश धू्रव उम्र 29 साल निवासी गणेश नगर नयापारा
11. संदीप रजक पिता स्व केशव रजक उम्र 22 साल निवासी सब्जी मण्डी गेट तिफरा
12. संदीप साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 26 साल निवासी काली मंदिर तिफरा
13. अभिषेक कुमार साहू पिता कृष्णा बल्लम साहू उम्र 35 साल निवासी जायसवाल कालोनी तिफरा थाना सिरगिटटी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
