
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया.. वहीं अशांति फैलाने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें हिरासत में लिया गया!
पुलिस को सूचना मिली… कि तैयबा चौक तालापारा क्षेत्र में एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है! त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहम्मद जुनेद (21 वर्ष), निवासी भारतीय नगर तैयबा चौक मस्जिद के पास को पकड़ लिया… तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का धारदार भुजाली नुमा हथियार बरामद किया गया! आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई!
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अशांति फैलाने, विवाद उत्पन्न करने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई! पुलिस द्वारा कुल 12 आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया!

पुलिस ने सभी आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है! पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा!
थाना सिविल लाइन पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें… ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके!
गिरफ्तार 12 आरोपी... 👇👇
1- मोहम्मद कलीम खान पिता स्वर्गीय मोहम्मद चांद उम्र 35 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाईन
2- मोहम्मद अब्दुल्ला पिता मोहम्मद जोहन उम्र 27 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
3- स्वराज कुर्रे उर्फ कंदा पिता स्वर्गीय छन्नू लाल कुर्रे उम्र 20 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
4- करन कुर्रे पिता मनीराम कुर्रे उम्र 24 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाइन
5- आकाश डहरिया पिता आनंद डहरिया उम्र 23 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाइन
6- अरुण लहरे पिता स्वर्गीय राजा राम लहरे उम्र 25 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाइन
7- प्रकाश टोंडे पिता हीरा टोंडे उम्र 31 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
8- विकास चतुर्वेदी पिता छेदी लाल उम्र 23 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
9- सूर्यदीप अंचल पिता स्वर्गीय हेमंत अंचल उम्र 22 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा
10- दिलीप बंजारे पिता स्वर्गीय कृष्ण कुमार बंजारे उम्र 38 साल निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
11- सुभाष कुर्रे पिता स्वर्गीय छन्नू कुर्रे उम्र 21 साल निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
12- कृष्ण नारायण रात्रे पिता दिनेश कुमार उम्र 28 साल निवासी शिवनाथ मार्ग थाना सिविल लाइन
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
