
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला यात्रियों को निशाना बनाकर ऑटो में चोरी करने वाली तीन महिला आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है! आरोपियों के कब्जे से मंगलसूत्र एवं नगदी सहित कुल 30 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया मनीषा सोनी, निवासी अटल आवास थाना सकरी, बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि अज्ञात महिलाओं द्वारा ऑटो में बैठकर इधर-उधर की बातें कर उसका ध्यान भटकाया गया और मौका पाकर मंगलसूत्र व नगदी चोरी कर ली गई! रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की!

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय होकर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की विवेचना के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन महिला आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया!पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग मंगलसूत्र एवं नगदी बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है! बरामद मशरूका को विधिवत जप्त कर लिया गया है!
तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी!साथ ही आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की गई है! कि सार्वजनिक परिवहन में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें!
गिरफ्तार आरोपी…
1. रचना गिरी गोस्वामी पति राजेश गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल साकिन महेशपुरमुरा थाना जय नगर जिला सूरजपुर छ.ग.*
2. कौशिल्या गिरी गोस्वामी पति हरद गिरी गोस्वामी उम्र 30 साल साकिन पोडीपोडा थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग.*
3. रजन गिरी गोस्वामी पति गब्बर गिरी गोस्वामी उम्र 32 साल साकिन महेशपुरमुरा थाना जय नगर जिला सूरजपुर छ.ग.*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
