
00 जूना बिलासपुर की चंद्रमा की सतह की तरह गड्ढेदार सड़क
बिलासपुर,,, न्यायधानी के रहवासियों का हाल खोरी घर गाय नही बाय होंगे टाइप का हो गया!

बिलासपुर को केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री मिले… नगरीय प्रशासन मंत्रालय के दायित्व वाले उपमुख्यमंत्री मिले बारिश को खत्म हुए डेढ़ महीने हो गए… पर शहर की बदहाल और गड्ढेदार सड़को ने गिट्टी डामर का मुह नही देखा…
लोग पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के अफसरों को और अफसर यहां की राजनीति को,,, कोस रहे कि भला वे क्या और कैसे निर्णय ले कि सड़कों के नवीनीकरण का भूमि पूजन कैसे और किससे कराये, सीनियर पूर्व कद्दावर मंत्री व नगर विधायक है! केंद्रीय राज्यमंत्री है! और नगरीय प्रशासन विभाग वाले उपमुख्यमंत्री भी है! अफसर समझ नही पा रहे कि है! कि आखिर वे नरियर फोड़वाये किससे क्योकि मामला बिल्ली के गले मे घण्टी कौन बांधे जैसा है…!
जूनाबिलासपुर व्यापारी संघ कर चुका सड़को की बदहाली को लेकर प्रदर्शन… यही वजह है! कि शहर की सड़को पर गिट्टी और डामर की परत नही बिछ पा रही है…!
शहर का मुख्यमार्ग जूना बिलासपुर…
काम कराना किसे अच्छा नही लगता क्योकि ताल है! तो कमाल है! पिछले 10-12 साल से बिना सड़क बनवाये चुनाव हो रहे, पूरा शहर इस बात का गवाह है! कि सीवरेज परियोजना के आधे- अधूरे कार्य के बावजूद 2013 तक ऐन चुनाव के पहले शहर की सड़के चकाचक हो जाती थी! सड़के लाइटों से जगमगाने लगती थी!
लेकिन इसके बाद विधानसभा चुनाव हो गया… नगर निगम का फिर लोकसभा का चुनाव भी हो गया… पर सड़को पर डामर गिट्टी की लेयर नही चढ़ी, न सड़क बत्ती जगमगाई,,, ऊपर से नीचे तक बवाल मचा हुआ है…!
गांधी चौक- जूना विलासपुर के बीच की सड़क…
अंदरखाने से इस बात के बाहर आने से खलबली मची है! कोई कोपभाजन बनना नही चाहता क्योकि हाल में सकरी के शिलान्यास समारोह कांड और इससे ठीक पहले युवा आयोग के कार्यक्रम के दौरान जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई सबने देखा कैसे सत्तासीन पार्टी में घमासान मचा है! इसकी चर्चा सरेआम है! अब तो पब्लिक बोल रही कि शहर के विकास को बंदी मोचक हनुमानजी के आशीर्वाद की दरकार है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21निगम दफ्तर या ‘चंडूखाना’? बाबू की कुर्सी पर बैठा जमीन का दलाल, गोपनीय फाइलें खुली; गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़ और गबन कांड के बाद नया बवाल—कौन चला रहा सिस्टम, जिम्मेदार कौन, और कब होगी सख्त कार्रवाई?…
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…
