
बिलासपुर,,, विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव उस समय अव्यवस्था का शिकार हो गया… जब कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया… मधुमक्खियों का हमला खासतौर पर कार्यक्रम में मौजूद बच्चों पर हुआ… जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई!
अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद आयोजन स्थल पर मौजूद लोग बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए… कुछ समय के लिए कार्यक्रम को रोकना पड़ा… जिससे आयोजन प्रभावित हुआ… घटना के समय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बच्चे कार्यक्रम में मौजूद थे!
स्थिति को नियंत्रित करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का समापन डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ किया गया! गनीमत यह रही कि समय रहते हालात संभाल लिए गए… जिससे किसी भी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका!
घटना के बाद आयोजकों और प्रशासन ने राहत की सांस ली और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा इंतजाम और सतर्कता बढ़ाने की बात कही…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
