
बिलासपुर,,, गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर गंभीर विवाद के केंद्र में आ गया है! छात्रावास की मेस में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया… जहां एक छात्र को चाकू लेकर दौड़ाया गया… और उसके साथ मारपीट की गई! मामले की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!
मेस में नाश्ते को लेकर भड़की हिंसा…
हर्ष अग्रवाल, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय का छात्र है! उन्होंने कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जनवरी 2026 की शाम तांतया भील बालक छात्रावास की मेस में नाश्ते को लेकर विवाद हुआ… अन्य छात्र को आलूगुंडा देने की बात कहने पर मेस कर्मचारी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट भड़क गए… आरोप है! कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मेस के प्लेटफॉर्म पर चढ़कर चाकू निकाला और छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया…!
चाकू से हमला, छात्र में फैली दहशत…
घटना के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की… जिससे छात्र भयभीत हो गया! विश्वविद्यालय परिसर जैसे शैक्षणिक स्थान में इस तरह की हिंसक घटना ने छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई…
मामले की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने बिना देरी किए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया… पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया… जिसके बाद घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया गया! मामले में मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं! दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
लगातार विवादों से घिरता विश्वविद्यालय…
यह घटना ऐसे समय सामने आई है! जब गुरुघासीदास विश्वविद्यालय पहले से ही गंभीर विवादों में घिरा हुआ है! हाल के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर में छात्र की संदिग्ध मौत, प्रशासन पर आरोपों को दबाने के प्रयास और शैक्षणिक गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले घटनाक्रम सामने आ चुके हैं! इसके बावजूद कैंपस में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था न होना चिंता का विषय बना हुआ है!
कानून व्यवस्था का संदेश साफ…
इस पूरे मामले में कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है! कि विश्वविद्यालय परिसर हो या सार्वजनिक स्थान—हिंसा, धमकी और हथियारबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
