
बिलासपुर,,, जिले में तेज आवाज फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है! शहर में पहली बार पुलिस ने बुलडोजर चलाकर 100 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट किया… यह कार्रवाई उन वाहन चालकों के लिए कड़ा संदेश है! जो नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर शोर मचाते हैं!

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लंबे समय से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा रहे थे! इन्हीं जब्त साइलेंसरों को आज बिलासागुड़ी पुलिस लाइन के पास सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट किया गया… ताकि इनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके…

इस दौरान जिले के SSP रजनेश सिंह, ट्रैफिक विभाग के ASP सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही… अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली आवाज़ अक्सर 85 डेसीबल से ज्यादा होती है! जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है! इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है!ब्लड प्रेशर बढ़ता है! मानसिक तनाव होता है! और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है!

पुलिस के अनुसार तेज शोर का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, छात्रों और बीमार लोगों पर पड़ता है! साथ ही सड़क पर यह आवाज़ अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटकाती है! जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है! कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के सायरन भी सुनाई नहीं देते…!

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है! कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना अपराध है! आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
