
00 नगर निगम की इसी एमआईसी ने किया था! प्रतिबंध का प्रस्ताव…
00 तो क्या जानबूझकर कर रहे प्रयोग, या घूमने नही निकलते शहर…
बिलासपुर,,,, नगर निगम के कर्ता धार्ताओं ने नगर निगम एक्ट को माँ मौसी एक्ट बना रखा है! तभी तो एमआईसी में सड़को के डिवाइडर पर मंत्री और उनके समर्थकों के लगे विज्ञापन बोर्ड निगम प्रशासन और नगर निगम के मेयर इन काउंसिल को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे!
मामला एमआईसी में लिए गए सड़को के डिवाइडर पोल पर लगाए गये विज्ञापन बोर्ड का है! आप खुद देखिए… कैसे मंत्री और उनके समर्थकों के चौखटे वाले तस्वीरों के विज्ञापन बोर्ड तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर डिवाइडर पोल पर लगाए गए है!


कहानी ये है! कि एक विधायक के डिवाइडर पोल पर लगाए गए… पोस्टर से टकराकर शहर के एक युवक की मौत हुई थी! इस घटना को संज्ञान में लेते हुए… नगर निगम की पावर फूल माने जाने वाली एमआईसी ने यह निर्णय लिया था!

कि अब डिवाइडर पोल पर विज्ञापन बोर्ड नहीं लगने दिए जाएंगे.. इसके बावजूद कही युवा दिवस तो कही धार्मिक आयोजन के बोर्ड डिवाइडर पोल पर लगाए गए हैं! जो आम राहगीरों के लिए फिर जीवलेवा साबित हो रही है!

राजेंद्र नगर चौक के पास ऐसे ही एक डिवाइडर पोल पर लगाये गए पोस्टर से टकरा कर एक युवक के घायल होने से यह सवाल फिर खड़ा हो गया… कि क्या नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयो की क्या कोई अहमियत नहीं है…?

सवाल यह भी उठ रहा है! कि नगर निगम एक्ट माँ मोसी एक्ट में कब परिवर्तित हो गया… क्योंकि इसी एक्ट के तहत शहर के एक युवा कारोबारी पर 50 हजार का जुर्माना ठोका था! तो फिर इनसे क्यों नहीं…?

सवाल ये भी क्या विधानसभा और नगर पालिका में संविधान की शपथ लेने वाले नेता और उनके पिछलग्गू निगम प्रशासन और एमआईसी के निर्णयों को मानने बाध्य नही है…
न्यूज बास्केट की टीम ने नगर निगम की मेयर पूजा विधानी से इस मामले को लेकर सवाल किया… आप खुद सुनिए वे क्या कह रही है…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
