
बिलासपुर,,, रतनपुर रोड पर कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और सड़क पर उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है! कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे हैं! और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है! घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है! जिसने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों और बाहरी युवकों के बीच हुआ… किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुई… कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई! सड़क पर खुलेआम पत्थरबाजी होने से राहगीरों में दहशत फैल गई… और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ… स्थानीय लोगों का कहना है! कि घटना के दौरान हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे! और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था!
सबसे चौंकाने वाली बात यह है! कि यह पूरी घटना कोनी थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई… लेकिन थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी… स्थानीय नागरिकों का आरोप है! कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती, तो स्थिति को काबू में किया जा सकता था! और हिंसा को रोका जा सकता था! पुलिस की इस कथित लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी जा रही है!
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं! हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले में कोनी थाना पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक का बयान सामने नहीं आया है! यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है! कि पुलिस ने अब तक किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की है! या नहीं!
अब सभी की नजरें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं! कि वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई की जाती है! और दोषियों के खिलाफ कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं! ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
