
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में वन विभाग से जुड़े एक वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है! वीडियो में वर्दी में वनपाल चंदन सिंह जो रतनपुर में चौकीदार और अन्य लोगों के साथ बैठे गांजा पीते हुए दिखाई दे रहे हैं! वनपाल अपने हाथ से चिलम बनाकर चौकीदार को भी गांजा पिला रहे हैं!
वीडियो में वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार की परतें भी उजागर होती हैं!बातचीत में “एक साइन में 20 प्रतिशत कमीशन” जैसे खुलासे सामने आते हैं! जिससे विभागीय कार्यों में बड़ी कमीशनखोरी का संकेत मिलता है! चौकीदार भी भ्रष्टाचार की कहानियां साझा करते हुए वनपाल से सहमति लेते दिख रहे हैं!
इस घटना से वर्दी की गरिमा को गहरी ठेस लगी है! और सरकारी नीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं! अब सवाल यह है! कि क्या केवल वनपाल चंदन सिंह पर कार्रवाई होगी… या उच्च अधिकारियों तक भी जांच पहुंचेगी…. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं!
साथ ही, बड़ा सवाल यह भी है! कि वनपाल के पास गांजा कहां से आया और क्या इसकी जांच पुलिस विभाग करेगा… वन विभाग का यह मामला अब पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार की गंभीरता को उजागर कर रहा है! वर्दी में गांजा, कमीशनखोरी के खुलासे, वन विभाग में भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल, उच्च अधिकारियों तक जांच का इंतजार…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
