
बिलासपुर,,, पुलिस ने मंगला क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान व सूने मकानों में चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है! आजाद चौक मंगला स्थित मां ज्वेलर्स सहित चार स्थानों पर शटर काटकर व ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था! पुलिस ने 120 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की… गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, आदित्य सूर्यवंशी व नंद कुमार केवट के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपए का सोना-चांदी व नगदी बरामद की गई है! चारों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!
क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी में आरोपीया की पता तलाश कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25.01.2026 के दरमियानी रात आजाद चौक मंगला मां ज्वेलर्स में चोरी की सूचना पर घटना स्थल के आसपास लगे 120 सीसीटीव्ही फुटेज को चेक कर आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को पकड़ा गया…
जो रात्रि मे 04 आरोपी मिलकर घटना को अंजाम देना बताये… चोरी की गयी जेवरात को आपस मे बांट लेना जिसे अलग अलग स्थानो पर छिपाकर रखना बताये जिसे बरामद की गयी!पूछताछ के दौरान सन सिटी मगला, कुदुदण्ड चांदनी चौक एवं आकाश मार्ग मैत्री विहार कालोनी में भी चोरी करना बताये… आरोपीयो से चोरी की गयी नगदी मशरूका 75000 एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती 375,000 कुल 4,50,000 रूपये की जप्ती की गयी! कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्रस्तुत किया गया!
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमृत साहू सउनि० विष्णु प्रसाद साहू प्रआरः 243 शैलेष सिंह, आर0 1282 विरेन्द्र राजपूत, आर0 1124 आशीष राठौर, आर० 694 पुन्नी खाण्डे एवं आर० 1498 केशव नार्को की विशेष भूमिका रही…!
जप्त…👇👇
चांदी का जेवरात लगभग 01 किलोग्राम, सोने जैसे आर्टिफिशयल आभूषण एवं नगदी रकम कुल जुमला 4,50,000 रूपये।
4 आरोपी…👇👇👇
01. सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी पिता स्व. विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक जैतखाम के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
02. राहुल सूर्यवंशी पिता राजेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
03. आदित्य सूर्यवंशी पिता सुखनाथ सूर्यवशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
04. नंद कुमार केवट पिता सहोरिक केवट उम्र 19 वर्ष साकिन पटेल भवन के पास मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
