
बिलासपुर,,, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने 27 जनवरी को बिलासपुर जिले के सरकंडा व कोनी थानों का औचक निरीक्षण किया… निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे… आईजी ने थानों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड, पुलिसकर्मियों के अनुशासन व वेशभूषा की जांच की…

उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए… महिलाओं-बच्चों से संवेदनशील व्यवहार, पेयजल व्यवस्था, क्यू आर कोड फीडबैक, ‘सशक्त’ ऐप में वाहन एंट्री और एक सप्ताह में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए… एसएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया…!

निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड्स और कार्यवाहियों में, जो कमियां दिखाई दी… उनको एक सप्ताह में दुरुस्त करके ,पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है! इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया…

वहां निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई! पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है! ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई!

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है! शीघ्र ही इसके सुपरिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे…

पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा, की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं! उनका पालन कराया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…
