Sat. Nov 7th, 2026

झोले वाले सटोरियों पर तखतपुर पुलिस का तगड़ा वार—थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय की स्मार्ट घेराबंदी से दो आरोपी धराए, 1.85 लाख कैश बरामद, कॉपी-मोबाइल जब्त, सट्टे का खेल ध्वस्त, इलाके में पुलिस की सख्ती का असर साफ नजर आया…

बिलासपुर,,,, तखतपुर पुलिस ने झोला में पेन कॉपी लेकर सट्टा खिलाने निकले दो सटोरियों को पकड़कर उनसे जिसमें सट्टा नम्बर लिखा कॉपी, नगद रकम 1 लाख 85 हज़ार रुपए और एक मोबाइल फ़ोन बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध के तहत कार्रवाई की है!
तखतपुर थानेदार विवेक पाण्डेय को सूचना मिली कि नया बस स्टैंड बाज़ार गेट के पास दो युवक सट्टा पट्टी लिख रहे है! दोनों आरोपी मुंगेली से आकर यहां सट्टे की खाई वाली करते है! सूचना पर तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने घेराबंदी कर मुंगेली शंकर वार्ड मल्हार पारा निवासी अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व. पवन सिंह ठाकुर और उसके साथी अश्मित गुप्ता को धरदबोचा… तलाशी के दौरान उनके झोले से सट्टा नंबर लिखा कॉपी, लाख 85 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फ़ोन बरामद होने पर आरोपी अभिषेक सिंह और उसके साथी अश्मित गुप्ता के  ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2002 के धारा 6 एवं बीएनएस के धारा 112 के तहत गिरफ्तार कर लिया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed