
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के व्यापार विहार में नकली सामान का कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है! जहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को दूसरी बार छापेमारी करते हुए सागर ट्रेडर्स समेत कई दुकानों पर कार्रवाई की…

जहां से खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल लिए गए…. टीम ने चायपत्ती, गरम मसाला, टूथपेस्ट सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं!
सूत्रों के अनुसार, सागर ट्रेडर्स पर लंबे समय से नकली और डुप्लीकेट सामान बेचने के आरोप लगते रहे हैं! स्थानीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों का कहना है! कि इस दुकान से खरीदे गए… कई उत्पाद गुणवत्ता में बेहद खराब पाए गए… जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहा है! इसके बावजूद अब तक इस प्रतिष्ठान के खिलाफ कोई ठोस और निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी है!
यह भी सामने आया है! कि व्यापार विहार में पहले भी एक बार सागर ट्रेडर्स से सैंपलिंग की कार्रवाई हो चुकी है! लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही अफसरों को गांधी मिल जाता है!
इसलिए सैंपल आने में देरी हो जाती है! प्रक्रिया की सुस्ती के कारण मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं!इसी का फायदा उठाकर सागर ट्रेडर्स जैसे व्यापारी लगातार नकली सामान का धंधा जोरो चला रहे हैं! सागर ट्रेडर्स का नाम भी ऐसे ही संदिग्ध प्रतिष्ठानों में शामिल बताया जा रहा है!
कार्रवाई के बाद अब विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं!लोगों का कहना है! कि केवल सैंपल लेना पर्याप्त नहीं है! बल्कि जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए…
उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है! पर अफसरों को लोगों की सेहत का परवाह नहीं उनको तो बस गांधी से लगाव है!
फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं! कि क्या एक बार फिर सागर ट्रेडर्स समेत अन्य दुकानों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी… या फिर यह मामला गांधी मिलने के बाद सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर रह जाएगा… ये सोच का विषय बना है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
