
बिलासपुर,,, जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया… जब लकड़ी टाल के सामने स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी… आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रह रहे किराएदारों को अपनी जान बचाकर बाहर भागना पड़ा… घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है! जब मकान की छत पर रखी जलाऊ लकड़ियों में आग लगने के बाद लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत शेड नुमा कमरे की छत से हुई… जहां बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण किया गया था! कुछ ही देर में आग विकराल हो गई… और पूरे मकान में फैल गई… मौके पर अफरा-तफरी मच गई… लेकिन गनीमत रही कि सभी किराएदार समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और कोई जनहानि नहीं हुई…
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई… लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दमकल की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची… इस देरी के चलते आग लगातार भड़कती रही और नुकसान बढ़ता गया… स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पास में ही लकड़ी टाल होने के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया…
सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की… प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है! हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है!
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दमकल विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी जा रही है! लोगों का कहना है! कि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था! फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है! और पूरे मामले की जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
