
बिलासपुर,,, जिले के सकरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! बीट सिस्टम के जरिए मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो स्कूटी जब्त की है! पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में बीट सिस्टम लागू किया गया है! जिसके तहत हर क्षेत्र में बीट आरक्षकों की तैनाती कर अपराधों पर नजर रखी जा रही है! इसी सिस्टम के तहत सकरी पुलिस को लगातार अवैध गतिविधियों, खासकर नशे के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं मिल रही हैं!
23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हांफा मेन रोड पर कुछ लोग अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों—योगेन्द्र कुमार यादव उर्फ अमन (24 वर्ष) निवासी गिरधौना और रवि वर्मा (26 वर्ष) निवासी जरौंधा, थाना तखतपुर—को गिरफ्तार किया…
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 335 पाव (लगभग 60.300 लीटर) अंग्रेजी गोवा शराब, जिसकी कीमत करीब 40,200 रुपये बताई गई है, बरामद की गई… इसके अलावा मौके से दो स्कूटी (CG 10 BE 8106 और CG 10 BZ 0370) भी जब्त की गईं… जिनका उपयोग शराब परिवहन में किया जा रहा था!
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की है! इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है! वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
