
बिलासपुर,,, अब नगर निगम के चर्चित संपदा शाखा से महत्त्वपूर्ण फाइले गायब होने का मामला सामने आया है! दुर्ग से लीज नवीनीकरण के लिए 6-7 बार दौड़ लगा चुके प्रियांशु ने निगम प्रशासन की अव्यवस्था को कोसते हुए बहुचर्चित बदाम काण्ड का हवाला देते हुए कहा कि अब बादाम का ही सहारा है! लगता है! तभी जिम्मेदार जागेंगे…!
पिछले कुछ दिनों ने नगर निगम मुख्यालय के थर्ड फ्लोर का संपदा शाखा जोरदार चर्चा में है! हाल ही में यहां एक दलाल के बाबू की कुर्सी में बैठकर महत्वपूर्ण फाइलों को उलट-पलट करते मीडिया में तस्वीरे और खबरे आई थी!
मीडिया में इस आशय की खबरें प्रसारित होते ही निगम के अफसरों का जत्था दौड़ते भागते थर्ड फ्लोर संपदा शाखा पहुँचा… अफसरो ने किया कुछ नही फाइलों को उलट पलटकर देखा और फाइलों की लिस्टिंग करने का निर्देश देकर अपने अपने चेंबर में लौट आये…
सवाल यह उठ रहा कि जब सब ओके है! तो फाइलिंग को सूचीबद्ध करने का निर्देश क्यो…
रही- सही कसर प्रियांशु ने पूरी कर दी जिससे जाहिर हो गया… कि दलालों के खुली एंट्री और महत्त्वपूर्ण फाइलों को उलटने पलटने के दौरान फाइलें गायब तो हुई है! क्योकि प्रियांशु कुशवाहा का कहना है! कि वे दुर्ग से 6-7 बार यहाँ लीज नवीनीकरण के लिए आ चुके है! यहां कोई काम नही हो रहा चार बार उनका नाम नोट कर पेशी दे चुके है! बताया गया कि उनकी फ़ाइल ही गुम गई है! नही मिल रही, कॉल कर जब फाइल मिलने की बात कही गई तो वे फिर दुर्ग से बिलासपुर आये फिर फाइल नही मिलना बता रहे… थकहार कर प्रियांशु ने कहा अब क्या कर सकते है! बादाम का ही सहारा है! लगता है! अब बादाम ही लेकर आना पड़ेगा…
न्यूज बास्केट की टीम ने यहाँ लीज नवीनीकरण और दुकान, मकान आबंटन के बाद दस्तावेज न मिलने पर धावा बोला जिनकी भीड़ लगी रही…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
