
बिलासपुर,,, सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से कैम्पस की व्यवस्था नही सम्हल रही… नमाज काण्ड के बाद अब शुक्रवार- शनिवार रात देवताओं और महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी और गाली गलौच को लेकर कैम्पस के स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने गाली गलौच मारपीट व तनाव की खबर है!

इसके कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए है! अराजकता का आलम यह है! कि कोनी थाना पुलिस को इसकी सूचना तक नही दी गई है!
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार- शनिवार को कैम्पस का माहौल तब बिगड़ा जब शरारती तत्वों ने देवताओं और महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया में गाली गलौच वाला अभद्र पोस्ट डाला…

इससे आक्रोशित छात्र आधीरात सड़क पर उतर आए… और स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो हो हंगामा करने लगे…
सूचना पर परिसर का सिक्युरिटी सर्विस और अफसर अलर्ट हो गए… अफसरो और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में दनादन मारपीट की खबर है!

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह कहकर पिट रहे छात्र को बचाने सिक्युरिटी गार्ड से गुहार लगा रहा कि उसके पिता भी सीआरपीएफ में है…!
सवाल यह उठ रहा कि आखिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करने कौन आये दिन इस तरह का प्रयोग कर रहा… क्या सीयू के जिम्मेदार अफसर यहाँ की व्यवस्था सम्हालने में असमर्थ है!
000
यूनिवर्सिटी कैंपस से ऐसे किसी वारदात की सूचना ही नही आई है!
उमेश उपाध्याय
एएसआई थाना कोनी
0 यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार रविवार की दरम्यानी रात क्या झगड़ा हुआ है!
00 विषय की जानकारी नही है! बच्चों के बीच विवाद हुआ है!
0 आप लोगो से कैम्पस की व्यवस्था क्यो नही सम्हल पा रही.. नमाज काण्ड, होली का दंगल लगातार इस तरह के मामले क्यो हो रहे है!
00 ऐसा नही है व्यवस्था सम्हलने वाली कोई बात नही है!
0 इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन क्या खड़म उठा रहा…
00 छात्रों की बैठक बुलाकर मामले की जानकारी ली जा रही है! रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी…
0 यूनिवर्सिटी में हुए वारदात की सूचना निकटतम थाने में क्यों नही दी गई…
00 छात्रों के बीच का सामान्य विवाद है ऐसी कोई बड़ी वारदात नही हुई… बैठक में जानकारी लेने के बाद इस सम्बंध में निर्णय लिया जाएगा…
अश्वनी दीक्षित
कुलसचिव, गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर( छत्तीसगढ़)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
