
रायपुर,,,, ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है! गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सर्च वारंट के साथ आमा नाका स्थित मारुति एनक्लेव में उसके घर पर दबिश दी… इस दौरान घर से कई अहम दस्तावेज और लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं… जिससे आरोपी की अवैध कमाई का बड़ा नेटवर्क सामने आया है!
छापेमारी के दौरान घर में बाबू खेमानी की पत्नी, मां और भाई करण की पत्नी मौजूद थीं…! लेकिन उसके पिता ब्रह्मानंद खेमानी और भाई करण खेमानी मौके से फरार मिले… पुलिस ने दोनों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है! संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है!
पुलिस को जांच में पता चला है! कि बाबू खेमानी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए भारी मात्रा में काली कमाई की और उस पैसे को अलग-अलग संपत्तियों में निवेश किया… उसके नाम पर आमा नाका के मारुति एनक्लेव में मकान, रवि भवन क्षेत्र में मोबाइल दुकान, जोरा पारा में गोदाम, V.I.P रोड और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब एक एकड़ जमीन दर्ज है! इन सभी संपत्तियों की वैधता की अब बारीकी से जांच की जा रही है!
छापेमारी के दौरान पुलिस को बीएमडब्ल्यू, क्रेटा समेत पांच लग्जरी गाड़ियां मिली हैं! जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है! इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं! जो सट्टे के नेटवर्क और निवेश की परतें खोल सकते हैं!
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाबू खेमानी के साथ उसके पिता और भाई के खिलाफ भी सट्टेबाजी और अवैध कमाई से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है! यह मामला छत्तीसगढ़ में सट्टा कारोबार के बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा करता है! जिसकी जांच अब और तेज कर दी गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
