
00 अब तक कथित अवैध सबंध बताई जा रही वजह…
00 आरोपी महिला और आरक्षक के बीच संबंध, घटना की पूर्व योजना और अन्य बिंदुओं की की जा रही जांच…
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी दयनीय और आरोपियों अपराधियो के हौसले किस कदर बुलंद है! दुर्ग जिले के
एसटीएफ कॉलोनी की ये घटना इसकी बानगी है! जहा एक महिला ने एक आरक्षक के घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और मासूम बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी वही हमले में सिपाही की बेटी गंभीर घायल बताई जा रही है!

पूरे इलाके को थर्रा देने वाली ये वारदात शनिवार सुबह करीब 8 बजे दुर्ग जिले के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले एसटीएफ कॉलोनी की है!
ये है मामला……
अब तक कि मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ कॉलोनी में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव के घर आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज अचानक पहुंची और घर में घुसते ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया… हमले में आरक्षक की पत्नी रानी यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही मौत हो गई… वहीं बेटी
तानिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई… जिसे तत्काल अस्पताल ले जाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया है!
घटना के दौरान घर में मौजूद एक अन्य बच्ची नैना यादव ने किसी तरह खुद को बाथरूम में बंद कर अपनी जान बचाई…
ये बताई जा रही वजह…
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है! कि आरोपी महिला और आरक्षक के बीच कथित रूप से अवैध संबंध थे…! बताया जा रहा कि ये महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी…! जहां से उसे समझाइश देकर वापस भेज दिया गया था…! इसी रंजिश में महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया… वारदात के बाद एसटीएफ कालोनी समेत पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश के माहौल को भांपते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है!
आरोपी महिला गिरफ्तार…
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, “आरोपी महिला ने घर में घुसकर महिला और बच्चों पर हमला किया…. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है! एक बच्ची का इलाज जारी है!
आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है! उससे पूछताछ की जा रही है! साथ ही आरोपी और आरक्षक के बीच संबंध, घटना की पूर्व योजना और अन्य संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
