
बिलासपुर,,, जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं! यह कार्रवाई 24 अप्रैल को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई… जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नयापारा चौक के पास I.P.L मैच पर सट्टा संचालित किया जा रहा है!
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड की, जहां आरोपी दिनेश पंजवानी (33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा, अपनी एक्टिवा स्कूटी (M.H 36 T 6207) पर बैठकर रेडमी मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया… जांच में सामने आया कि वह “क्रोमा गेट आईडी” एप के माध्यम से I.P.L मैच (RCB बनाम GT) पर पैसे का लेन-देन कर रहा था!
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अज्जू भकतानी से 20 हजार रुपये लेकर उसके और एक अन्य साथी के लिए सट्टा संचालन किया। साथ ही वह ग्राहकों से रकम लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ऊपर तक भेजता था। पुलिस ने आरोपी के पास से रेडमी मोबाइल और एक्टिवा स्कूटी जब्त की है तथा मोबाइल से संबंधित स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किए गए हैं।
इस मामले में दिनेश पंजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अज्जू भकतानी और उसका एक अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 7(1) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
