
बिलासपुर,,, बिलासपुर के थोक बाजार इलाके में राजस्व विभाग की टीम ने नकली और मिलावटी मसालों की बड़ी खेप का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है । टीम ने बिलासपुर मे नकली एवरेस्ट मसाले की बड़ी खेप जब्त की है। व्यापार विहार की बालाजी मूवर्स एवं पैकर्स व्यापारिक संस्थान से लाखों रुपए का संदिग्ध मसाला पकड़ा गया है। इस शहर की दुकानों में खपाने की तैयारी थी। इससे पहले ही राजस्व विभाग में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है।
कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद रहे। व्यापार विहार के उस जगह को सील कर दिया गया है जहां पर कथित नकली एवरेस्ट मसाला रखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है की कार्यवाही के दौरान एवरेस्ट मसाले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि यह उनके कंपनी का मसाला नहीं है जिसके बाद ही जुर्म दर्ज करने की तैयारी की जा रही है जिन्होंने इसे तैयार किया है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने दुकान और संस्थान सील कर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
ये बड़ा सवाल
इस पूरी कार्यवाही में सबसे जो बड़ी बात है खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आखिर नकली मसाले की भनक क्यों नहीं लगी। जबकि मिलावट खोरी पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की है। दूसरी तरफ कार्यवाही से भी उन्हें फिलहाल दूर रखा गया है अब देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में नकली एवरेस्ट मसाले का गलत धंधा करने वालों के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई होती है और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी और जवाब देही तय की जाती है। बिलासपुर के एसडीएम और अतिरिक्त तहसीलदार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि छापामार कार्यवाहीं में एवरेस्ट मसाले का बड़ा खेप पकड़ा गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
