
बिलासपुर,,, बिलासपुर के इतिहास में पहली बार RTO कार्यालय के बाहर वर्षों से जमे दलालों और अवैध दुकानों के खिलाफ अब परिवहन विभाग ने मोर्चा खोल दिया है! क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी असीम माथुर ने कार्यालय के बाहर संचालित करीब 20 अवैध दुकानों को हटाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है! RTO कार्यालय के बाहर लंबे समय से ऑनलाइन सेवा केंद्र के नाम पर कई दुकानें संचालित हो रही हैं! इन दुकानों में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन टैक्स जमा करने, परमिट दिलाने और परिवहन विभाग से जुड़े विभिन्न कार्य कराने का दावा किया जाता है! आरोप है! कि इन दुकानों का संचालन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है!न तो नगर निगम से अनुमति ली गई है! और न ही पंचायत से किसी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त है! हैरानी की बात यह है! कि कुछ दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर खुद को RTO का सलाहकार या प्रतिनिधि तक लिख रखा है! जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है! इसी तरह की शिकायतों और बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए आरटीओ असीम माथुर ने सख्त रुख अपनाया है!
आरटीओ का कहना है! कि इन अवैध दुकानों की वजह से बिलासपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बनती है! इसके अलावा कार्यालय आने वाले आवेदकों को बीच रास्ते में रोककर उनसे मनमाना शुल्क वसूले जाने और गुमराह करने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं!
दलालों की पकड़ तोड़ने की पहल बिलासपुर में यह पहला मौका माना जा रहा है जब किसी आरटीओ अधिकारी ने खुले तौर पर दलाल तंत्र के खिलाफ कार्रवाई की पहल की है। वर्षों से यह आरोप लगते रहे हैं कि कार्यालय के बाहर बैठे बिचौलिए आम लोगों को अपने प्रभाव में लेकर विभागीय काम करवाने के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूलते हैं।
सूत्रों के अनुसार कई मामलों में आवेदकों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि विभाग के भीतर उनकी “सेटिंग” है और अतिरिक्त पैसे देकर काम जल्दी कराया जा सकता है। अब आरटीओ द्वारा शुरु की गई इस कार्रवाई को विभाग में व्याप्त दलाली की परंपरा पर चोट के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल देखना होगा कि इस पत्र पर कलेक्टर स्तर पर कब तक कार्यवाही होती है और कार्यालय के बाहर वर्षों से जमे अवैध कब्जों और दलाल तंत्र को खत्म किया जाता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
