
बिलासपुर,,, सकरी थाना पुलिस ने कोयला चोरी और मिलावट के बड़े मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है!पुलिस ने अपराध दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया… मामला दीपका कोल माइंस से भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्रा. लि. लोखंडी भेजे गए एफ/जी ग्रेड कोयले में मिलावट और चोरी से जुड़ा है!
पुलिस के अनुसार प्रार्थी आर.के. पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई थी… कि 9 जून को दीपका माइंस से मंगाया गया… कोयला 10 जून की सुबह प्लांट पहुंचा… लेब जांच में पाया गया… कि ट्रेलरों में भेजा गया कोयला निर्धारित एफ/जी ग्रेड का नहीं था… पूछताछ में ट्रेलर चालकों ने खुलासा किया कि बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोयले की चोरी कर उसमें मिलावट की गई थी…
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी ने टीम गठित की… एसीसीयू और माइनिंग स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया…
गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड निवासी आशिक हुसैन अंसारी, फैजान रजा अंसारी, फुजैल अंसारी तथा बिलासपुर निवासी गौरव राजपूत, सीबु खान और दुर्ग निवासी दिलीप कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है! मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है!
6 आरोपी गिरफ्तार…
01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड
02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड
03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड
04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
