बिलासपुर, 18 जून 2026/भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार वीबी-जीराम जी योजना के संबंध में संभाग स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) ने भाग लिया। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुराधा शुक्ला, अन्य जिलों के सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे।

कार्यशाला में राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिभागियों को वीबी-जीराम जी योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण, पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि वीबी-जीराम जी योजना आगामी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रूप से प्रारंभ की जानी है। इसे ध्यान में रखते हुए योजना की तैयारियों, कार्ययोजना निर्माण एवं समावेशी क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जन-जन को इससे जोड़ने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए पोस्ट असेसमेंट भी आयोजित किया गया। राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नेतृत्व में सहायक परियोजना अधिकारियों (मनरेगा) द्वारा मास्टर ट्रेनरों के सहयोग से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…

