बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ी दुकान में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहम्मद फिरोज, रोहित, राहुल, रितिक, तौसिफ एवं उनके अन्य साथियों ने उसके साले को एक कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रुपये की मांग की। आरोपियों ने प्रार्थी का टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी जबरन अपने कब्जे में ले लिया।
शिकायत मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर पतासाजी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद फिरोज (42 वर्ष), निवासी मसानगंज तथा अब्दुल सफीर (32 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज के कब्जे से घटना में लूटा गया टाटा पिकअप वाहन बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.16मस्तूरी TI बदले, वजह पर सस्पेंस बरकरार, 5 हजार वसूली की शिकायत जांच में निकली गलत, फिर भी सलीम खाखा हटे… अपराध-कानून व्यवस्था की शिकायतों के बीच कपिल चंद्रा को कमान, आखिर पर्दे के पीछे क्या है खेल?
Uncategorized2026.09.16बुलेट में साइलेंसर नहीं, पटाखों का कारखाना! बिलासपुर में कानफोड़ू आवाज वालों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा… 8 मोडिफाइड बुलेट समेत 20 वाहन धराए, अब सड़क पर रौब नहीं—सीधा न्यायालय का चक्कर…
Uncategorized2026.09.16लोखंडी में गैंगवार के बाद युवक की मौत… गांव में मचा बवाल, परिजन बोले घर में घुसकर मारने वाले बाहर, जेल में गांव के छोरे, एसएसपी दफ्तर पहुंचा पूरा हुजूम, पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.09.16सिरगिट्टी में पुलिस का डंडा चला तो अड्डेबाजों की महफिल हुई बंद, नशाखोरी और हुड़दंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नयापारा से तिफरा तक 6 दबोचे गए… समझाइश के साथ पहुंचाया मजिस्ट्रेट के दरबार…

