बिलासपुर,,,,
बिल्हा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उगाही, मारपीट और आम लोगों में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे (44) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 जून को ग्राम पंचायत दुर्गाडीह में सत्या घृतलहरे, उसके भाई दिलेश घृतलहरे तथा अन्य साथियों ने क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए जबरन पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि बदमाशों ने ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। वे वाहनों की रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे और खुलेआम शासन-प्रशासन को चुनौती देते हुए कहते थे कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उनकी इन गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था और ग्रामीणों में भय का वातावरण था।
शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बिल्हा थाना पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ अवैध उगाही और मारपीट की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आसपास के गांवों में राहत और शांति का माहौल बताया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…

