बिलासपुर,,, सर्पदंश से मौत का झूठा दावा कर शासन से आर्थिक सहायता राशि हासिल करने वाले लोगों के खिलाफ बिलासपुर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है! इसी क्रम में थाना तोरवा में दो अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज की गई है! आरोप है! कि संबंधित व्यक्तियों ने सर्पदंश से मृत्यु का फर्जी दावा कर शासन से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त की… पुलिस के अनुसार ग्राम महमंद निवासी संतोष कुमार सूर्यवंशी एवं अन्य तथा सफीना बानो एवं अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है! दोनों मामलों की शिकायत तहसीलदार कार्यालय बिलासपुर की ओर से नियुक्त सूचनाकर्ता दौलतराम ठाकुर, नायब नाजीर, द्वारा दर्ज कराई गई… जांच में सामने आया कि संतोष कुमार सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी लता सूर्यवंशी की मृत्यु को सर्पदंश से होना दर्शाकर सहायता राशि प्राप्त की थी… वहीं सफीना बानो ने अपने पति स्वर्गीय निषार खान की मौत को सर्पदंश से होना बताकर सरकारी मुआवजा हासिल किया… राजस्व विभाग की जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि दोनों मामलों में मृत्यु के वास्तविक कारण को छिपाकर शासकीय राशि प्राप्त की गई… तहसीलदार प्रकाश चंद साहू के निर्देश पर तैयार प्रतिवेदन पुलिस को सौंपा गया… जिसके आधार पर थाना तोरवा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक जांच में बिलासपुर अनुभाग के कुल 15 सर्पदंश मृत्यु प्रकरणों में अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई है! इनमें से दो मामले तोरवा थाना क्षेत्र से संबंधित हैं!
- प्रशासन का कहना है! कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए फर्जी दावों की गहन जांच की जा रही है! गलत जानकारी देकर सरकारी सहायता राशि प्राप्त करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी…

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…

