रायपुर,,, प्रदेश की सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है! विभागीय जांच में कई दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतें सही पाए जाने के बाद तीन आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है! जबकि पांच जिला स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है!
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर विभिन्न शराब दुकानों से शराब खरीदी… जांच के दौरान कई दुकानों में निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने का खुलासा हुआ…
रिपोर्ट मिलने के बाद आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने कार्रवाई करते हुए दुर्ग उत्तर क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भानुप्रतापपुर के आबकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश तथा अंबिकापुर में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया।
विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जवाब देने के निर्देश दिए हैं। दुर्ग के जिला आबकारी अधिकारी सी.आर. साहू, सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कनौजिया, कांकेर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित, सरगुजा के जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में शराब की बोतलें एमआरपी से अधिक दर पर बेचे जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। आरोप है कि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों पर भी अधिक कीमत वसूलने का दबाव बनाया जाता है। हालांकि कार्रवाई के दौरान अक्सर निचले स्तर के कर्मचारी ही निशाने पर आते हैं।
विभागीय कार्रवाई के बाद शराब दुकानों के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच का दायरा कितना बढ़ता है और जिम्मेदार लोगों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…
Uncategorized2026.09.17बुलेट की दहाड़ पर ट्रैफिक पुलिस का हथौड़ा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर रौब झाड़ना पड़ा भारी, 28 बुलेट समेत 31 बाइक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब बाइकर्स की कानफोड़ू आवाज बंद, प्रकरण सीधे पहुंचेंगे माननीय न्यायालय…

