बिलासपुर,,,, बेलतरा हाईवे पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई… हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई… और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा… मिली जानकारी के अनुसार संदीप रजक और प्रदीप रजक काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे… इसी दौरान बेलतरा हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा कोयले से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया… ट्रेलर सीधे बाइक सवार दोनों भाइयों की ओर गिर पड़ा… जिससे वे उसके नीचे दब गए… हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई… घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया…
पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
एक ही परिवार के दो कमाऊ बेटों की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर ट्रेलर चालक की जिम्मेदारी और हादसे के अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…

