Breaking
17 Sep 2026, Thu

सरकारी जमीन पर ‘मकान महल’! टिकरापारा में कब्जे का खेल उजागर, शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार, अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग से मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,, शहर के टिकरापारा स्थित शिवाजी मार्ग में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है!इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है!

शिकायत के अनुसार जुना बिलासपुर स्थित खसरा नंबर 144/1, रकबा 0.4460 हेक्टेयर, खाता क्रमांक 3 की शासकीय भूमि पर कृष्णा तिवारी द्वारा कथित रूप से बिना अनुमति कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है! शिकायतकर्ता का आरोप है! कि यह भूमि शासन की मिल्कियत है! और इस पर किया गया निर्माण नियमों के विपरीत है!

आवेदन में कहा गया है! कि अवैध निर्माण के कारण शासन को संपत्ति कर एवं अन्य राजस्व की हानि हो रही है! साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से सार्वजनिक हित भी प्रभावित हो रहा है! शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण की वैधता की जांच करने तथा अवैध पाए जाने पर निर्माण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है!

मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद अब प्रशासनिक जांच और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी… शिकायत के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है!

सूत्र बताते है कि, कब्जाधारी के पास स्वामित्व संबंधी कोई कागजात नहीं है, उक्त जमीन टिकरापारा के मेन रोड में होने की वजह से वर्तमान कीमत लगभग 70/80 लाख बताई जा रही है !

:

प्रशासन की नाक के नीचे कैसे लोग फ्री में करोड़ों की जमीन के मालिक बन जाते है, ओर जनसामान्य व्याक्ति अपने घर के लिए एकाध डिसमिल जमीन भी पूरी जिंदगी में नहीं खरीद पाता है !

कुछ इसी तरह का मामला तार बाहर स्थित जमीन का हुआ है, जो विभिन्न अदालतों में मुकदमेबाजी की भेट चढ़ा है !

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed