
रायपुर,,, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOW और ACB ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
संयुक्त टीम ने 17 जून कार्रवाई के बाद आरोपी चीफ इंजीनियर को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सीई को 18 जून से 27 जून तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसीबी के मुताबिक भागीरथ वर्मा वर्ष 2019 से 2023 तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ रहे। आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए निविदा कार्य आवंटित करने और दस्तावेजी आपत्तियां हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की तथा अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। मामले में अपराध क्रमांक 28/2026 दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 11 के तहत केस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि आरोपी श्री वर्मा बिलासपुर नगर निगम में भी पदस्थ रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
Uncategorized2026.09.1850 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?

