
बिलासपुर,,, देश के प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर गुरुवार 17 सितंबर की शाम देश भर में दीपोत्सव और इसको लेकर कांग्रेस के सियासत की खबरे आई…. जगदलपुर के मिताली में दीपोत्सव की तैयारियों के लिए फूड स्टॉल, ठेले और गुमटियां हटवाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने आने से जमकर बवाल मचा रहा… मौके पर पहुँचे उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, नारेबाजी धक्का-मुक्की और फुटवियर चलने की खबर है! पुलिस को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा…
इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे गृहमंत्री विजय शर्मा उन्हें समझाते और अपनी बात रखते नजर आ रहे… कैसे भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और झड़प हो रही है!

मंच तैयार, अखड़चियो ने ठोंकी ताल…
पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर दीपोत्सव लिए मिताली चौक पर मंच सजाया गया… विवाद तब हुआ…. जब पुलिस और प्रशासनिक अमले ने यहां यातायात व्यवस्था के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा यहां से गति ठेलों वालो को खदेड़ना शुरू किया…. और कांग्रेसजनों ने व्यवसायियों के व्यवसाय पर पड़ रहे प्रभाव और P M मोदी के उस बयान को लेकर बवाल मचाया कि पब्लिक को तेल कम खाने का हवाला देने वाले P M के जन्मोत्सव पर लाखों दिए क्या पानी से जलेंगे…
भूल गए गुलाब की पंखुड़ियां….
भाजपा नेताओं का कहना है! कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के राजधानी रायपुर आगमन पर उनके स्वागत में हवाई अड्डे से करीब 2 किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह 6,000 किलोग्राम से अधिक गुलाब की पंखुड़ियों की मोटी परत बिछाई गई थी…. क्या ये फिजूल खर्ची नही…?

इस सवाल ने ये बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है! कि विपक्ष में बैठने या दलबदल के बाद नेता राजा विक्रमादित्य क्यो बन जाते है! तब ही उन्हें तमाम खामिया क्यो याद आती है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
