Breaking
18 Sep 2026, Fri

RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…

बिलासपुर,,,, वाकई बिलासपुर का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय
(RTO दफ्तर) वाकई लक्ष्मी दर्शन बन कर रह गया है! बिना दलाल और बिना शुल्क यहां कोई काम नहीं होता… रही सही कसर क्षेत्रीय कार्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर मटियारी बेलतरा बाईपास का चर्चित प्राइवेट फिटनेस सेंटर पूरा कर रहा है! जहाँ बोर्ड पर तो दलालो की एंट्री बैन लिख कर लटकाया गया है! पर हकीकत यह है! कि बिन दलाल सब सुन टाइप की स्थिति है!


न्यूज बास्केट की टिम ने शुक्रवार को लंगरा के RTO दफ्तर और मटियारी बेलतरा रोड के रॉबिन आई सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के फिटनेस सेंटर का जायजा लिया… RTO दफ्तर से RTO आशिम माथुर का चेंबर खाली मिला वही मटियारी बेलतरा बाईपास रोड के फिटनेस सेंटर के सामने गाड़ियों, गाड़ी मालिकों, और रेडियम पट्टी बेचने वालों और दलालों का जमावड़ा रहा… न्यूज बास्केट के कैमरे के सामने आकर किसी ने कुछ कहने से तो मना कर दिया… पर जानकारी सारी दे दी… उनका कहना भी ठीक है! कि उन्हें आए दिन यहां काम के सिलसिले में आना और धंधा करना है!

ये है! सिस्टम….

फिटनेस के लिए गाड़ी मालिकों को आरसी बुक, बीमा, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, कि दरकार बताई गई… साथ ही बताया गया… कि ऑनलाइन फीस 800 रुपए 7 मीटर रेडियम पट्टी का शुल्क 1200 रुपए लगता है! बताया गया…

कि बिना ऐजेंट के फिटनेस यहां संभव ही नहीं है! यदि बिना ऐजेंट के आप पहुंच गए… और आपके पास सारे दस्तावेज है! फिर भी आपको फिटनेस सेंटर से OK सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा…

ये है! रेट….

बताया गया… कि फिटनेस के लिए 13 हजार रूपए का जीपीएस और 5 हजार रुपए का फिटनेस सर्टिफिकेट का शुल्क लिया जाता है! पर यदि आप दलाल के माध्यम से जाते है! तो ……

सब मुमकिन है! बिना जीपीएस के भी फिटनेस होता है! पर इसके लिए 10 हजार रुपए का शुल्क तय है! इसके अलावा हाइवा के एस्ट्रा डाला और गाड़ियों के क्षतिग्रस्त विंडस्क्रीन और अन्य कमियों के लिए भी अलग अलग शुल्क निर्धारित है!

बड़े सिंडिकेट का दखल…

कहने के लिए तो RTO कार्यालय को दलाल और ऐजेंट मुक्त कर के ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार का ढिंढोरा पीटा जा रहा है!

पर हकीकत इससे कोसों दूर है! हालात ये है! कि RTO कार्यालय में कोई भी कार्य बिना दलाल या ऐजेंट संभव नहीं है!

फिटनेस का नया ठिकाना…

आज से दो ढाई साल पहले गाड़ियों के फिटनेस का काम RTO कार्यालय परिसर में ही होता था… पर जब से फिटनेस का काम निजी संस्था को दिया गया है! तब से फिटनेस का काम दफ्तर से करीब 5 किलोमीटर दूर मटियारी बेलतरा बाईपास रोड के नए निजी फिटनेस सेंटर से होता है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed