Breaking
19 Sep 2026, Sat

माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…

बिलासपुर,,,, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नकली सामान बेचने की सूचना पर शुक्रवार 18 सितंबर को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में दबिश दे सेम्पलिंग की कार्रवाई करने का दावा किया है!
बताया गया….

कि लगातार मिल रही शिकायत पर सरकारी टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि के साथ संस्थान में अमले के साथ जांच की… जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा घोषित ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट को जब्त कर नमूना जांच के लिए भेजा गया…

बिल पर अटका महकमा

बताया जा रहा… कि कार्रवाई के दौरान फर्म द्वारा मौके पर खरीदी का बिल प्रस्तुत नहीं किया गया है! बिल प्रस्तुत करने पर आगे इनवेस्टिगेशन कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी…
इस जांच कार्रवाई के दौरान महकमे के अभिहित अधिकारी आर आर देवांगन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी व अविशा मरावी मौजूद रहे…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed