Breaking
19 Sep 2026, Sat

कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

बिलासपुर,,,,  गुरुवार दोपहर बिलासपुर कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने उस वक्त हंगामा मच गया… जब पारिवारिक विवाद के चलते ननद और भाभी के बीच सड़क पर ही जमकर विवाद और हाथापाई हो गई… दोनों महिलाओं के बीच हुई झूमाझटकी का कुछ हिस्सा आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया…. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!


बताया जा रहा है! कि विवाद की शुरुआत ऑटो से सामान उतारने को लेकर हुई… जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बिलासपुर के सकरी-परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था…

शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए… महिला का आरोप है! कि शादी के कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद शुरू हो गया…. विवाद बढ़ने के बाद उसे कथित तौर पर ससुराल से अलग रहना पड़ा….


बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर परेशान होने का दावा….


महिला के मुताबिक, प्रेम विवाह के कारण उसके मायके पक्ष से भी संबंध सामान्य नहीं हैं! ऐसे में वह अपने स्तर पर जीवनयापन करने की कोशिश कर रही है! महिला का कहना है! कि दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर वह काफी परेशान है!

फिलहाल उसने बच्चों को उनके पिता और दादी के पास रखने का निर्णय लिया था… ताकि नौकरी मिलने और अलग रहने की व्यवस्था होने तक बच्चों की देखभाल ससुराल पक्ष द्वारा की जा सके….


कलेक्टोरेट के सामने बिगड़ी स्थिति…


महिला के अनुसार, बच्चों को ससुराल में छोड़ने के बाद वह ऑटो से वापस लौट रही थी…. इसी दौरान उसकी ननद भी उसी ऑटो में सवार हो गई…  कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के पास महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी….  तो इसी बात को लेकर ननद से विवाद शुरू हो गया… कहासुनी बढ़ने पर ऑटो चालक ने दोनों महिलाओं को नीचे उतार दिया….

इसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया…. दोनों महिलाएं एक-दूसरे से बहस करने लगीं और कुछ ही देर में झूमाझटकी शुरू हो गई…. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की…. लेकिन कुछ समय तक दोनों के बीच विवाद जारी रहा…. इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई….


दो युवकों पर बच्चों को छोड़कर जाने का आरोप….


महिला ने आरोप लगाया..   कि इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे…. महिला के अनुसार, दोनों युवक उसके दो छोटे बच्चों को उसके पास छोड़कर वहां से चले गए…. महिला का दावा है! कि बच्चों को सड़क पर देखकर वह उन्हें संभालने लगी… इसी दौरान उसकी ननद ने उसके साथ दोबारा मारपीट की… महिला ने यह भी आरोप लगाया है! कि बाइक से बच्चों को लेकर पहुंचने वाले युवकों में से एक उसका पति और बच्चों का पिता था…. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है!


ननद दूसरे ऑटो से हुई रवाना….


महिला के मुताबिक, काफी देर तक दोनों के बीच विवाद और हाथापाई चलती रही…  बाद में उसकी ननद दूसरे ऑटो में बैठकर वहां से चली गई….  घटना के कारण कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही….


CCTV फुटेज और वायरल वीडियो से मामला चर्चा में….


घटना का कुछ हिस्सा कलेक्टोरेट के आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है! मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं! हालांकि, बच्चों को सड़क पर छोड़ने, पति की मौजूदगी और मारपीट की पूरी परिस्थितियों को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है! फिलहाल सामने आया वीडियो और महिला द्वारा लगाए गए..  आरोप ही मामले की जानकारी का आधार हैं! संबंधित पक्षों के बयान और पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा…
कलेक्टोरेट जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान के मुख्य द्वार के सामने हुए इस विवाद ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं! अब देखना होगा कि मामले में शिकायत दर्ज होती है! या नहीं और पुलिस जांच के बाद इस पूरे विवाद में आगे क्या कार्रवाई सामने आती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed