Breaking
18 Sep 2026, Fri

50 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर पुलिस के लाख दावे के बाद भी बिलासपुर के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुखे नशे का कारोबार धड़ल्ले से बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है! नशे के खिलाफ पुलिस के लगातार अभियान और कार्रवाई के दावों के बीच बिलासपुर से सामने आया एक कथित स्टिंग वीडियो अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है! वीडियो में ग्राहक बनकर पहुंची टीम द्वारा कथित तौर पर गांजा खरीदे जाने का दावा किया गया है! सामने आए वीडियो के मुताबिक पहला मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है! दावा है! कि डीपी कॉलेज से करीब 100 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क किनारे संचालित एक मुर्गा दुकान में टीम ग्राहक बनकर पहुंची… वीडियो में दुकान के कर्मचारी से गांजा मांगने के बाद कथित तौर पर 50 रुपये की पुड़िया उपलब्ध कराते हुए दिखाया गया है! कॉलेज के आसपास नशे के कारोबार ने एक बार पुलिस की मुहिम पर सवाल खड़े कर दिए है!


इसके बाद वीडियो में सकरी थाना क्षेत्र का भी जिक्र किया गया है! यहां भी एक दुकान से कथित तौर पर गांजा आसानी से मिलने का दावा किया गया है! बताया जा रहा… कि लंबे समय से यहां गांजे का अवैध कारोबार चल रहा है! और नशेड़ियों को यह नशे की लत पूरा करने के लिए गांजा आसानी से उपलब्ध हो जाता है! यदि वीडियो में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं! तो शिक्षण संस्थानों और व्यस्त इलाकों के आसपास नशीले पदार्थों की पहुंच अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करने के लिए काफी है!


बिलासपुर पुलिस समय-समय पर नशे के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करती रही है! इसके बावजूद ऐसे वीडियो सामने आना पुलिस की स्थानीय स्तर की निगरानी और सूचना तंत्र पर सवाल खड़े करता है! अब जरूरत दावे और वीडियो की स्वतंत्र पुलिस जांच की है! कथित ठिकानों पर जांच हो, वीडियो की सत्यता सामने आए और यदि बिक्री की पुष्टि होती है! तो यह भी पता लगाया जाए कि नशे की पुड़िया वहां तक पहुंची कैसे….


फुटकर विक्रेता तक कार्रवाई या पूरे नेटवर्क तक जांच—अब असली सवाल यही है! वीडियो ने सवाल खड़ा किए है! तो जवाब तो जिम्मेदारों को देना ही होगा… क्योंकि सवाल सिर्फ 50 रुपये की एक नशे पुड़िया का नहीं है! सवाल है! कि बिलासपुर में नशे का रास्ता आखिर कहां से शुरू होकर कहां तक पहुंच रहा है?और पुलिस का सूचना तंत्र कहा है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed