
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद इलाके में देर रात खड़े वाहनों में आग लगाए जाने की घटना से सनसनी फैल गई… दुर्गा मंदिर के पीछे एक परिचित के ऑफिस परिसर के बाहर खड़ी कार, थार और एक कीमती बाइक को अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया… घटना में तीनों वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं!आग की चपेट में आसपास की बिजली की तारें भी आने की जानकारी सामने आई है…
बताया जा रहा है! कि गणेश उत्सव के चलते इलाके में पंडाल और लोगों की भीड़ के कारण वाहन मालिक को घर के पास गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल रही थी… इसके चलते वाहन मालिक मुकेश कुमार देवांगन ने अपनी गाड़ी परिचित के ऑफिस परिसर के बाहर खड़ी की थी… रात करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहनों में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है!
सुबह आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी… मौके पर पहुंचने पर वाहनों से धुआं निकलता मिला… घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया… वाहन मालिक ने मामले की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचकर जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!
बताया जा रहा है! कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सामने आई हैं! पुलिस अब फुटेज और मौके से मिली जानकारी के आधार पर आगजनी की घटना की जांच कर रही है! हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी संदिग्ध की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है!
फिलहाल आग लगाने की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है! वाहन मालिक ने भी किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है! पुलिस शिकायत, घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…
