
बिलासपुर,,, कोटा रोड के मम्मी द ढाबा और हाली डे इन ढाबा भरनी में मैकडावल नंबर वन, सिग्नेचर और रायल चैलेंज का जाम टकराने की सोशल मीडिया पर चल रही… खबर के बाद जागे सकरी पुलिस ने दोनों ढाबा संचालकों को पकड़कर अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने का दावा किया है! कोटा रोड CRPF कैंप के आसपास पिछले कुछ समय से डे नाइट मैखाना खोल कर शराब पिलाने की शिकायत आ रही थी… बावजूद इसके न तो सकरी पुलिस ने कोई एक्शन लिया… और न ही आबकारी विभाग ने सोशल मीडिया पर मम्मी द ढाबा और हाली डे इन ढाबा से शराब परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई सकरी पुलिस ने जब मम्मी द ढाबा और हाली डे इन ढाबा में दबिश दी… तो आरोपी हाली डे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा के संचालक श्याम कुमार पिता स्वर्गीय खुदु राम जायसवाल (45) भरनी और नवीन श्रीवास पिता दिनेश श्रीवास (31) सिरगिट्टी बन्नाक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है!
सकरी पुलिस की माने तो हाली डे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब और मम्मी द ढाबा से 5 बॉटल मैकडावल नंबर वन, 3 बोतल सिग्नेचर, और 1 बोतल रॉयल चैलेंज जप्त किया गया है!
किसकी ठाठ से लगा रहे, ढाबे वाले वाट…
कानन पेंडारी मोड़ से लेकर गनियारी तक CRPF कैंप के आसपास लगभग आधा दर्जन ढाबे संचालित है! जहां दिन भर और देर रात अवैध रूप से लोगो को बैठाकर शराब परोसा जा रहा है! आरोप है! कि इन ढाबों में संस्थागत शराब पिलाई जा रही है! जिसमें एक संस्था को ही सप्लाई का उल्लेख है! सवाल यह उठ रहा है! कि आखिर संस्थागत शराब की बाटले ढाबों तक कैसे और किसकी सरपरस्ती में पहुंच रही है!
कोटा क्षेत्र में बिल्हा वाले नेता का राज….
भरनी परसदा के आसपास खुले इन ढाबों में बिल्हा क्षेत्र के एक नेता की सरपस्ती का आरोप लग रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…
Uncategorized2026.09.17बुलेट की दहाड़ पर ट्रैफिक पुलिस का हथौड़ा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर रौब झाड़ना पड़ा भारी, 28 बुलेट समेत 31 बाइक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब बाइकर्स की कानफोड़ू आवाज बंद, प्रकरण सीधे पहुंचेंगे माननीय न्यायालय…
