
बिलासपुर,,, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ग्राम सकरी स्थित सुरेश कॉफी हाउस का औचक निरीक्षण किया… निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों के निर्माण और रखरखाव में कई कमियां सामने आने पर विभाग ने फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया… साथ ही आवश्यक सुधार होने तक प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया…
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों का निर्माण अनहाइजीनिक परिस्थितियों में किया जाना पाया गया… फर्श गीला और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली… वहीं दीवारों पर जाले लगे हुए थे… खाद्य पदार्थों के निर्माण के बाद उन्हें उचित तरीके से सुरक्षित रखने की व्यवस्था में भी लापरवाही सामने आई…

इसके अलावा फर्म में पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया जाना और खाद्य पदार्थों के निर्माण से जुड़े कर्मचारियों की मेडिकल जांच नहीं कराया जाना भी पाया गया… विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान को इससे पहले सुधार के लिए सूचना जारी की गई थी…. लेकिन उसका जवाब भी नहीं दिया गया….
इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया और सुधार होने तक प्रतिष्ठान को बंद कराया गया… कार्रवाई के दौरान मौके से आलू गुंडा का नमूना भी लिया गया… जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है!
इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे…
विभाग ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की जाएगी… नमूने की जांच रिपोर्ट और प्रतिष्ठान द्वारा किए जाने वाले सुधार के आधार पर आगामी कार्रवाई तय होगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…
Uncategorized2026.09.17बुलेट की दहाड़ पर ट्रैफिक पुलिस का हथौड़ा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर रौब झाड़ना पड़ा भारी, 28 बुलेट समेत 31 बाइक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब बाइकर्स की कानफोड़ू आवाज बंद, प्रकरण सीधे पहुंचेंगे माननीय न्यायालय…
Uncategorized2026.09.16मस्तूरी TI बदले, वजह पर सस्पेंस बरकरार, 5 हजार वसूली की शिकायत जांच में निकली गलत, फिर भी सलीम खाखा हटे… अपराध-कानून व्यवस्था की शिकायतों के बीच कपिल चंद्रा को कमान, आखिर पर्दे के पीछे क्या है खेल?
