Breaking
17 Sep 2026, Thu

चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…

बिलासपुर,,,,  शहर में राहगीरों को डराने-धमकाने और धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार धारदार चाकू बरामद किए हैं! सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में गुंडा-बदमाशों, आदतन अपराधियों और अड्डेबाजों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है! इसी अभियान के तहत 15 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक शहर के अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं! और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं!
सूचना के अनुसार आरोपी लक्की यादव (27), दीप उर्फ दीपू श्रीवास (28), विक्की यादव (25) और शिवा यादव (24) रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला के पास तथा अरपा नदी की कच्ची रोड के आसपास चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहे थे… सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को पकड़ लिया… तलाशी के दौरान उनके पास से चार नग धारदार चाकू बरामद हुए….
पुलिस जांच में आरोपियों का कृत्य आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत पाए जाने पर चार अलग-अलग अपराध क्रमांक 522, 523, 524 और 525/26 दर्ज किए गए… कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया….
पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि शहर में हथियार लेकर दहशत फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed