
बिलासपुर,,,, शहर में तेज, कर्कश और कानफोड़ू आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है! पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनैश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर के अलग-अलग यातायात बीट क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया… इस दौरान 28 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट व स्पोर्ट्स बाइक समेत कुल 31 दोपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई…. सभी प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं!
यातायात पुलिस के मुताबिक मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है! और आम लोगों को परेशानी होती है! विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए ऐसी कर्कश आवाज परेशानी का कारण बन सकती है! पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि वाहनों में अनधिकृत तरीके से बदलाव और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल नियमों के विपरीत है!
पुलिस ने पहले ही शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई करते हुए संचालकों को चेतावनी दी थी… अब ऐसे साइलेंसर की खरीदी-बिक्री और वाहनों में फिटिंग करने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है! पुलिस ने गैराज संचालकों को भी निर्देश दिए हैं! कि वाहनों के मूल स्वरूप में अनधिकृत छेड़छाड़ न करें… ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित गैराज संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी….
इसके साथ ही प्रेशर हॉर्न और अत्यधिक तेज आवाज उत्पन्न करने वाले साइलेंसरों पर भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है! यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है! कि वे मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें…. अन्यथा जांच के दौरान कार्रवाई के साथ न्यायालयीन प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है!
पुलिस का कहना है! कि शहर के सभी यातायात बीट क्षेत्रों में ऐसे वाहनों की लगातार जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.17चाकू लहराकर बनने चले शहर के ‘दबंग’, कोतवाली पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, चार अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार, चार धारदार चाकू बरामद, अब रौब सड़क पर नहीं बल्कि जेल में दिखेगा…
Uncategorized2026.09.17बुलेट की दहाड़ पर ट्रैफिक पुलिस का हथौड़ा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर रौब झाड़ना पड़ा भारी, 28 बुलेट समेत 31 बाइक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब बाइकर्स की कानफोड़ू आवाज बंद, प्रकरण सीधे पहुंचेंगे माननीय न्यायालय…
Uncategorized2026.09.16मस्तूरी TI बदले, वजह पर सस्पेंस बरकरार, 5 हजार वसूली की शिकायत जांच में निकली गलत, फिर भी सलीम खाखा हटे… अपराध-कानून व्यवस्था की शिकायतों के बीच कपिल चंद्रा को कमान, आखिर पर्दे के पीछे क्या है खेल?
Uncategorized2026.09.16बुलेट में साइलेंसर नहीं, पटाखों का कारखाना! बिलासपुर में कानफोड़ू आवाज वालों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा… 8 मोडिफाइड बुलेट समेत 20 वाहन धराए, अब सड़क पर रौब नहीं—सीधा न्यायालय का चक्कर…
