बिलासपुर,,,, हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में भारतीय न्यायालय ने सिविल लाइन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामला सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा निवासी जनरल स्टोर संचालक शंकरलाल दयालानी पर हुए कथित जानलेवा हमले से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2020 की रात गोदू चौक के पास मोतीलाल किशोर दयालानी और आशीष दयालानी ने प्रकरण वापस लेने के दबाव में शंकरलाल दयालानी पर हमला किया था। घटना में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।
पीड़ित की शिकायत पर तत्कालीन एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर मेडिकल क्वेरी कराई गई, जिसके आधार पर करीब एक वर्ष बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 जोड़ी गई। बाद में सिविल लाइन थाने में पदस्थ निरीक्षक सनिप रात्रे के प्रतिवेदन पर बिना नई मेडिकल रिपोर्ट या अतिरिक्त जांच के धारा 307 हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने गंभीर अपराध की धारा हटाने की प्रक्रिया और आधार पर आपत्ति जताते हुए सिविल लाइन पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट के इस रुख के बाद मामले में पुलिस जांच और निर्णय प्रक्रिया को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
Uncategorized2026.09.1850 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…

