बिलासपुर
,,,, सीपत थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है! जांच में सामने आया कि जिस महिला पर मृतक सबसे अधिक भरोसा करता था… उसी के साथ हुए विवाद ने उसकी जान ले ली…. पुलिस ने हत्या के आरोप में दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को ग्राम कौड़िया निवासी चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर की कोला-बाड़ी में मृत अवस्था में मिला था…. सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की… घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक (सीन ऑफ क्राइम) टीम ने किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई…. शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह रहस्यमय नजर आ रहा था… लेकिन तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने जांच की दिशा बदल दी….
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक और उर्वसी दास महंत के बीच पिछले करीब दो वर्षों से करीबी संबंध थे…. घटना वाले दिन भी महिला मृतक से मिलने उसके घर पहुंची थी… इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की….
पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया…. कि घटना के समय चंद्रप्रकाश शराब के नशे में था…. दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई…. जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई… आरोप है! कि विवाद के दौरान पहले मृतक ने महिला का गला दबाया…. इसके बाद महिला ने भी उसका गला दबा दिया… जिससे उसकी मौत हो गई…. घटना के बाद वह शव को घर की कोला-बाड़ी में छोड़कर वहां से चली गई….
पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया…. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया….
सीपत पुलिस का कहना है! कि शुरुआती तौर पर यह मामला अंधे कत्ल की तरह दिखाई दे रहा था…. लेकिन घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच, गवाहों के बयान और पूछताछ के आधार पर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लिया गया…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?

