बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए अड्डेबाजी, नशाखोरी, मारपीट और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है! पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया….
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया…. थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर लगातार चेकिंग और बीट पेट्रोलिंग के दौरान 8 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई… जबकि 3 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया…
कार्रवाई में दो लोगों को नशाखोरी, तीन को अड्डेबाजी और तीन को मारपीट कर शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया… वहीं अमन श्रीवास, गणेश यादव और संतोष दुबे को लंबित गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया…. सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया….
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें…. पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?

