, राजधानी रायपुर में शुक्रवार से एनालॉग पनीर की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके बाद अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में परोसे जाने वाले पनीर की गुणवत्ता पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
सरकार के फैसले के साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लोगों की अपेक्षा है कि बाजारों, होटलों और रेस्टोरेंटों में नियमित जांच अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध से बना पनीर ही उपलब्ध कराया जाए। यदि जांच और कार्रवाई प्रभावी रही तो मिलावटी और एनालॉग पनीर के कारोबार पर रोक लगेगी, लेकिन निगरानी कमजोर रही तो यह फैसला केवल घोषणा बनकर रह सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार एनालॉग पनीर वनस्पति तेल, स्टार्च और अन्य सामग्री से तैयार किया जाता है। कई बार इसे बिना जानकारी दिए असली पनीर बताकर ग्राहकों को परोस दिया जाता है, जिससे उपभोक्ता भ्रमित होते हैं और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में सरकार का यह कदम खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इधर बिलासपुर में भी उपभोक्ताओं और सामाजिक संगठनों की निगाह प्रशासन पर टिक गई है। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरियों में विशेष जांच अभियान कब शुरू होगा, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। फिलहाल बिलासपुर में अभियान शुरू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन जल्द ही यहां भी सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?

