
बिलासपुर,,,, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी रेलवे अर्बन बैंक ने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर दिया है! सोसाइटी की ओर से ग्रुप-C के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है!
भर्ती में अकाउंट्स असिस्टेंट के 2 पद, केयरटेकर कम इलेक्ट्रिशियन के 6 पद, जूनियर क्लर्क कम कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद, पीएस टू चीफ मैनेजर का 1 पद और स्टेनोग्राफर का 1 पद शामिल है!अलग-अलग पदों के लिए 7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल निर्धारित किया गया है!

पात्रता के लिए उम्र की गणना 1 सितंबर 2025 से होगी… चयन प्रक्रिया में पहले 100 अंकों का CBT होगा… इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और वाइवा-वोइस आयोजित किया जाएगा… अंतिम मेरिट कुल अंकों के आधार पर बनेगी…

आवेदन फॉर्म की कीमत 10 रुपये और आवेदन शुल्क 700 रुपये प्रति पद निर्धारित है! एक अभ्यर्थी अधिकतम दो पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है! फॉर्म 17 सितंबर 2026 से मिलेंगे… जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक है!
सोसाइटी के अनुसार अंतिम नियुक्ति दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद होगी… विस्तृत जानकारी के लिए सोसाइटी की वेबसाइट ubreccs.com पर जानकारी देखी जा सकती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
