Breaking
14 Sep 2026, Mon

मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा,,, ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए (BDG) ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए चल रहे… अंतरजिला और स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है! साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई में मुख्य एडमिन समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से सट्टे में इस्तेमाल स्मार्टफोन, ऐप की आईडी, स्क्रीनशॉट और चैट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं!
पुलिस के मुताबिक, साइबर थाना जांजगीर को सूचना मिली थी… कि न्यू चंदनियापारा लिंक रोड निवासी हेमलाल यादव उर्फ सोनू मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है! टीम ने मौके पर रेड कर उसे पकड़ा… पूछताछ में हेमलाल ने (BDG) ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बड़े नेटवर्क की जानकारी दी… और बताया कि उसे आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैलू से मिली थी…
तकनीकी साक्ष्यों और आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने शैलेंद्र को हिरासत में लिया… पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र (BDG) की मास्टर आईडी और लिंक व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंचाता था… नेटवर्क में नए लोगों को जोड़ने और उनके द्वारा सट्टे में रकम लगाने पर ऊपर के एडमिन को कमीशन मिलने की बात सामने आई है!
शैलेंद्र की निशानदेही पर महेश प्रसाद राठौर, राकेश कुमार राठौर, दुर्गेश कुमार राठौर और हीरालाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया.. पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र करीब 20 लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा खेल चुका है! और कई लोगों को लिंक के जरिए इस नेटवर्क से जोड़ चुका था…
जांच में व्हाट्सएप चैट के अलावा USDT डिजिटल एसेट के जरिए लेन-देन के प्रमाण मिलने की बात कही गई है! पुलिस ने आरोपियों से जुड़े खातों में 30 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन का पता लगाया है! दूसरे राज्य से जुड़े नेटवर्क की भी जांच जारी है!
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और BNS की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है! पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन सट्टा और संदिग्ध APK फाइलों से दूर रहने की अपील की है@

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed