बिलासपुर,,,, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान बिलासपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक संदिग्ध खाते की जांच में पाया…. कि इस खाते के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन किया जा रहा था….
जांच में सामने आया कि पंजाब एंड सिंध बैंक का खाता 17 जून 2026 को अमन आडवानी (25), निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के नाम से खोला गया था…. 17 जून से 4 जुलाई 2026 के बीच इस खाते में कुल 1.71 लाख रुपये जमा हुए…. जिनमें साइबर ठगी से प्राप्त रकम भी शामिल थी…. इसके बाद लगभग पूरी राशि यूपीआई, एटीएम और अन्य माध्यमों से निकाल ली गई….
पुलिस के अनुसार, झारखंड निवासी मनीष बियानी और तमिलनाडु निवासी शकीना बेगम ने शिकायत दर्ज कराई थी…. कि उनसे मोबाइल पर संपर्क कर जन्मदिन का सामान भेजने के नाम पर पैसे लिए गए…. लेकिन न तो सामान भेजा गया…. और न ही रकम लौटाई गई….
पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम निजी खर्च में उपयोग करना स्वीकार किया…. तथा वारदात में इस्तेमाल मोबाइल सिम तोड़कर फेंक देने की जानकारी दी…. आरोपी के कब्जे से पंजाब एंड सिंध बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं!
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2), 317(5), 318(4) और 323 के तहत मामला दर्ज किया है! पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और विवेचना में सहयोग नहीं करने के कारण अमन आडवानी को 30 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई… पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?

